कला आश्रम के डाॅ. खत्री ‘‘आइकोनिक एज्युकेशन अवार्ड-2019’’ से सम्मानित
उदयपुर। कला आश्रम फाउण्डेशन के अधीन संचालित कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल के चैयरमेन डाॅ. दिनेश खत्री को गोवा में आयोजित ‘‘आइकोनिक एज्युकेशन अवार्ड-2019’’ में टाॅप गेलेन्ट मीडिया एण्ड रिसर्च प्रा.लि. द्वारा ‘‘आइकोनिक एज्युकेशन अवार्ड-2019’’ से सम्मानित किया गया।
डाॅ. दिनेश खत्री को पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, केन्द्रीय समन्वयक बीजेपी नवीन सिन्हा, फिल्म अभिनेत्री मुग्धा गोडसे आदि ने मिलकर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो से सम्मानित किया।
डाॅ. दिनेश खत्री को ‘‘उत्तर भारत में आयुर्वेद शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल को सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वस्नीय संस्थान’ के अवार्ड से नवाजा गया। करीब 60 अन्य उत्कृष्ट औद्योगिक, शैक्षिक संस्थानों को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए अवार्ड दिया गया।