कलाल राॅयल वूमन सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
कलाल राॅयल वूमन सोसायटी का शपथग्रहण समारोह सुहालका भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कलाल, विशिष्ठ अतिथि कलचूरी सर्व
कलाल राॅयल वूमन सोसायटी का शपथग्रहण समारोह सुहालका भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कलाल, विशिष्ठ अतिथि कलचूरी सर्व कलाल समाज ज्योति पत्रिका पाली के संपादक मानक मेवाड़ा तथा सुहालका समाज के अध्यक्ष बाबूलाल सुहालका थे।
अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की अध्यक्ष दीपमाला मेवाड़ा, सचिव विनीता माहुर, कोषाध्यक्ष सपना चौधरी के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में तमन्ना सुहालका, हरिबाला सुहालका, तारा सुहालका, खुशबू चौधरी, चन्दा सुहालका, रानी सुहालका, शोभा मेवाड़ा, वीना सुहालका, नीलू सुहालका, रजनी सुहालका, अनुराधा सुहालका, यशवन्त सुहालका को शपथ दिलायी।