कालीबाई भील स्कूटी योजना -आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) की 12वीं पास छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

 | 
kali bai bheel scooty scheme

उदयपुर 24 अक्टूबर 2025 । अल्पसंख्यक समुदाय ( मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व, पारसी एवं जैन) की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सत्र 2025-26 अन्तर्गत आवेदन 31 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं।  

आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाईन भर कर निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्व, पारसी एवं जैन) की 12 वीं उत्तीर्ण छात्राएं स्कूटी योजना 2025-26 हेतु नियमानुसार आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना राजस्थान सरकार की योजना है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु स्कूटी प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News