जयश्री कॉलोनी धाम पर कल्लाजी जन्मोत्सव

लोक आराध्य देव शेषावतार कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर आज स्थानीय जयश

 | 

जयश्री कॉलोनी धाम पर कल्लाजी जन्मोत्सव

लोक आराध्य देव शेषावतार कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर आज स्थानीय जयश्री कॉलोनी स्थित श्री काली कल्याण गातोड़ धाम पर भव्य दरिखाना व संत समागम आयोजित हुआ।

दोपहर में यहां ठाकुरजी की रजत प्रतिमा पूर्ण धार्मिक विधि विधान से मुख्य धाम रन्देला के शम्भू सिंह जी राठौड़ एवं वीरपुरा धाम के मोहन लाल जी शर्मा के कर कमलों से स्थापित की गई।

गादीपति नारायण दास वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर भव्य दरिखाना जुड़ा, जिसमें केसर कसुंबा की रस्म अदायगी के बाद सभी भक्तों ने दाता श्री से आशीर्वाद लिया।

इस मौे पर मेवाड़, मालवा, गुजरात व वागड़ क्षेत्र से बावजी के तपस्वी संत, महंत एवं गादीपति उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से फलाहारी महाराज सेमारी, भीमसिंह चौहान वरदा, गोपाल दास वैष्णव राजपुर, गणेश लाल रावल केशरियाजी, महेंद्र सिंह चौहान बिछीवाड़ा, संतोष सिंह गहलोत झाबुआ, भरत लाल अहारी डोला, कचरुलाल पटेल भेणा वाले आदि उपस्थित थे।

लोक गायिकाओं ने पारंपरिक माण्ड गायन प्रस्तुत किया। भक्तों ने दाताश्री को नजराना भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक परिहार ने किया व आगंतुकों का आभार धाम के गादीपति नारायण दास वैष्णव ने व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News