कल्पतरु द्वारा गुलाबबाग में 230 रोगियों की रक्त शक्कर जाँच
कल्पतरु सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय द्वारा श्री जगदीश प्रसाद चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गुलाबबाग में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 230 लोगों की निःशुल्क रक्त शक्कर जाँच की गई।

कल्पतरु सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय द्वारा श्री जगदीश प्रसाद चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गुलाबबाग में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 230 लोगों की निःशुल्क रक्त शक्कर जाँच की गई।
अध्यक्ष डॉ. अखिलेश बिसारिया ने बताया कि इस अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया, डाइबिटीज़ ऐजुकेटर नर्सेज द्वारा जीवन शैली व खानपान के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर इन्सुलिन की शुरुआत से अभी तक के अत्याधुनिक इन्सुलिन के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न तरह के इन्सुलिन पेन प्रदर्शित किये गए तथा एच.बी.ए.वन.सी. व सी.जी.एम. के बारे में बताया गया।