कालरा ने बांधी पीडिता के परिजनों की हिम्मत

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष दीपक कालरा ने ऋषभदेव में महिला पुलिसकर्मी की बेटी के साथ थाना परिसर में हुए दुष्कर्म को गंभीर बताया।

 | 

कालरा ने बांधी पीडिता के परिजनों की हिम्मतराज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष दीपक कालरा ने ऋषभदेव में महिला पुलिसकर्मी की बेटी के साथ थाना परिसर में हुए दुष्कर्म को गंभीर बताया।

आज सर्किट हाउस में पीडि़त बालिका और उसके परिजनों से चर्चा करने के बाद कालरा ने बताया कि इस मामले को अब विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द और कड़ी सजा मिल सके।

कालरा ने पीडि़ता के परिजनों को बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेशों के बाद पुलिस ने बाल अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराएं एफ.आई.आर में जोड़ दी, जो पीडि़ता को जल्दी न्याय दिलाने में सहायक होगी।

कालरा ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बाल संरक्षण आयोग कुछ विशेष प्रयास कर रहा है, इसके तहत बाल अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोडऩा, मामले को विशेष न्यायालय में सुनवाई के लिए ले जाना तथा आरोपियों की सजा को सात वर्ष कैद की बजाय आजीवन कारावास तक करना अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द सुनवाई और जल्द सजा दिए जाने से ऐसे कृत्यों पर रोक लगना संभव हो पाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News