कलयुगी बाप ने पार की हैवानियत की हद

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के एक कलयुगी बाप ने इंसानियत की सारी हदों को पार करते हुए बाप बेटी के रिश्तो को ही तार तार कर डाला। इस दरिंदे की पोल दोनों मासूम बेटियों ने अपनी मां के सामने खोली। सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और बच्चियों के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 | 

मर्यादा की तमाम हदें पार करते हुए यह कलयुगी बाप अपनी ही दो मासूम और नाबालिग लड़कियों के साथ करीब एक साल तक अश्लील हरकते करते रहा। बच्चियां डर के मारे किसी को कुछ कह नहीं पाई। लेकिन मौका मिलने पर जब रोते बिलखते अपनी माँ को आपबीती सुनाई। महज 11 और छह साल की इन बच्चियों ने जो कुछ बयां किया सुनकर बाप बेटी का पवित्र रिश्ता भी तार-तार हो गया।

मासूम बच्चियों के अनुसार दरिंदा बाप माँ और दादी के पास सोते हुए उठा ले जाता था। कपड़े खोलकर अश्लील हरकतें करता और चिल्लाने या किसी को बताने पर मारपीट भी करता। रोज़ रोज़ शराबी पति की मारपीट और निकम्मेपन से परेशान होकर उनकी बीवी घर छोड़कर अल्पावास में रहने चली गई थी और बुधवार को चार महीने बाद जैसे ही लौट कर आई तो बच्चियों ने वहशी बाप की करतूतो के बारे में अपनी माँ को बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News