उदयपुर की कनिशा गर्ग बनी मिसेज इंडिया-2017

उदयपुर की 26 वर्षीया कनिशा गर्ग ने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया-2017 का ख़िताब अपने नाम किया। पेशे से फैशन डिज़ाइनर कनिशा देश के 3 हजार प्रतिभागियों के बीच मुम्बई में हुई डेलीवुड मिसेज इंडिया-2017 प्रतियोगिता की विजेता बनी। शादीशुदा महिलाओं के लिए शुरू किए गए इस फैशन कॉन्टेस्ट में विजेता बन कनिशा ने 2 लाख प्राइज मनी और वर्किंग कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया है। कनिशा का अगला लक्ष्य मिसेज एशिया का खिताब अपने नाम करना है।

 | 
उदयपुर की कनिशा गर्ग बनी  मिसेज इंडिया-2017

उदयपुर की 26 वर्षीया कनिशा गर्ग ने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया-2017 का ख़िताब अपने नाम किया। पेशे से फैशन डिज़ाइनर कनिशा देश के 3 हजार प्रतिभागियों के बीच हुई डेलीवुड मिसेज इंडिया-2017 प्रतियोगिता की विजेता बनी। शादीशुदा महिलाओं के लिए शुरू किए गए इस फैशन कॉन्टेस्ट में विजेता बन कनिशा ने 2 लाख प्राइज मनी और वर्किंग कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया है। कनिशा का अगला लक्ष्य मिसेज एशिया का खिताब अपने नाम करना है।

उदयपुर की कनिशा गर्ग बनी  मिसेज इंडिया-2017

पिछले वर्ष सितम्बर 2016 में उदयपुर में हुए ऑडिशन में कनिशा मिसेज उदयपुर बनी थी। मिसेज इंडिया-2017 का खिताब जीतने में उनकी खूबसूरती के साथ आईक्यू लेवल, डांसिंग स्किल्स और लोगों से संवाद कौशल का बड़ा रोल रहा। इससे पूर्व कनीशा कई छोटे-बड़े टीवी शो में एक्टिंग कर चुकी हैं। लाइफ ओके पर आने वाले “हमने ली है शपथ “ में भी कनीशा एक्टिंग कर चुकी हैं।

उदयपुर की कनिशा गर्ग बनी  मिसेज इंडिया-2017

अब प्रदेश में फैशन शो के जूरी-पैनल में रहेंगी कनिशा मिसेज इंडिया-2017 जीतने के बाद अब कनिशा राजस्थान में होने वाले विभिन्न फैशन शो और कॉन्टेस्ट के जूरी पैनल में रहेंगी। कनिशा चाहती हैं कि राजस्थान में मॉडलिंग और फिल्म क्षेत्र में नया टैलेंट ज्यादा से ज्यादा आए। कनिशा की शादी 1.5 वर्ष पूर्व ही हुई थी, उन्होंने बताया कि उनके यहां तक के सफर में उनके परिवार ने उनका पूरा सहयोग किया है।

उदयपुर की कनिशा गर्ग बनी  मिसेज इंडिया-2017

Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News