कन्नू कुमावत फायरिंग काण्ड का मुख्य अभियुक्त आदित्य गिरफ्तार
शहर के बहुचर्चित कन्नू कुमावत फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कन्नू कुमावत पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी आदित्य सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस 4 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है अब तक फरार चल रहे आदित्य सिंह की गिरफ़्तारी से इस मामले में अब और कई बातें सामने आ सकती है

शहर के बहुचर्चित कन्नू कुमावत फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कन्नू कुमावत पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी आदित्य सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस 4 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है अब तक फरार चल रहे आदित्य सिंह की गिरफ़्तारी से इस मामले में अब और कई बातें सामने आ सकती है।
जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया की कन्नू कुमावत पर फायरिंग के बाद आदित्य लगातार अलग-अलग ठिकानो पर छिप रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली और पुलिस ने आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि इसकी गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई है कि आपसी रंजिश और वसूली के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था।
आदित्य सिंह को कन्नू कुमावत पर गोली चलने के लिए कुख्यात अपराधी आजम ने पैसे दिए थे जिसके बाद इस घटना को आदित्य सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस आदित्य सिंह की गिरफ्तारी के बाद इसको पैसे देने वाली गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। आदित्य सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों आधे दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस आदित्य से जुड़े अन्य मामलों में भी जांच में जुट गई है।
