काॅप दीवाली फेस्ट के डेली ड्राॅ के पुरूस्कार वितरण
उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लिमिटेड की ओर से दीपावली के शुभ अवसर पर भण्डार के उपभोक्ताओं के लिये चल रहे काॅप दीवाली फेस्ट में नवम व दशम डेली ड्रा मंगलवार को सहकारी समितिया रजिस्ट्रार नीरज कुमार पवन ने निकाला।

रजिस्ट्रार ने भण्डार के सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल, अम्बामाता व पंचवटी का विजिट कर भण्डार के कार्यकलापो की प्रशंसा करते हुए अन्य भण्डारो के महाप्रबन्धको को भी उदयपुर भण्डार की तरह सुपरमार्केट संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 1500 रुपये से अधिक की खरीद पर उपभोक्ताओं को एक इनामी कूपन दिया जा रहा है।जिसमे डेली ड्रा पुरूस्कार के साथ ही बम्बर ड्रा जीतने का अवसर भी मिलेगा। इस अवसर पर सहकारी विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार, उदयपुर उपभोक्ता संघ, जयपुर के प्रबन्ध संचालक, केन्द्रीय सहकारी बैक के प्रबन्धक निदेशक, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, उप रजिस्ट्रार, सचिव भूमि विकास बैक एवं भण्डार कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित थे।