कपिल दाधिच लेकसिटी के 51वें फीडे रेटेड खिलाड़ी

तीर्थ चेस क्लब साबरमती आश्रम रोड़, अहमदाबाद गुजरात में सम्पन्न हुई तीर्थ चेस क्लब ओपन फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट में चेस इन लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन रहा।

 | 

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि 26 से 30 दिसम्बर तक हुई इस 9 चक्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के कपिल दाधिच 51वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने; साथ ही हर्षित बाबेल, पल्लव चौधरी, देवाशं चेचाणी, अमीत आसवानी, भव्य जैन ने फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की।

कपील ने 9 फीडे रेटेड खिलाड़ीयों से खेलते हुए 3.5 अंक बनाकर 1426 रेटिंग परफोरमेन्स दिया। वहीँ हर्षित, पल्लव, देवांश, भव्य, अमीत ने क्रमशः 5, 6, 6, 5, 4 रेटेड़ खिलाड़ी से खेलते हुए अंक बनाकर फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की।

अन्य खिलाड़ीयों में विकास साहू, ध्रुव दक 5.5 अंक, स्वयं भार्गव, गौतम कटारिया 4 अंक, अमित आसवानी, वेदान्त शर्मा, राहुल व्यास 3.5 अंक, चिन्मय जैन 3.0 अंक, कुनाल छाबड़ा 2 अंक के साथ सराहनीय प्रदर्शन रहा।

समापन व पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि स्पेनीश ग्रेड मास्टर एलीबर उबीलावा थे; जो विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद और अनातोली कारपोव के प्रशिक्षक रह चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News