बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा एवं सुरक्षा पर कराटे का प्रशिक्षण

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने गरीब नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के लिये आत्मरक्षा एवं सुरक्षा पर कराटे प्रशिक्षण एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कराटे प्रशिक्षक विशाल ने बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण दिया।विशाल ने अपने सदस्यों के साथ बालिकाओं को कराटे के विभिन्न दावंपेच बता कर अपनी आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के 10 गुर सिखायें।

 | 
बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा एवं सुरक्षा पर कराटे का प्रशिक्षण

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने गरीब नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के लिये आत्मरक्षा एवं सुरक्षा पर कराटे प्रशिक्षण एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कराटे प्रशिक्षक विशाल ने बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण दिया।

क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि विशाल ने अपने सदस्यों के साथ बालिकाओं को कराटे के विभिन्न दावंपेच बता कर अपनी आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के 10 गुर सिखायें। इस अवसर पर उन्होेंने बालिकाओं से कराटे के जरिये आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। विशाल ने कहा कि बालिकाओं को नियमित रूप से इसकी प्रेक्टिस करनी चाहिये ताकि मन एवं शरीर से मजबूत बन सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News