करणी माता मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 2 से
उदयपुर के दूध तलाई स्थित मंशापूर्ण करणी माता मंदिर में दूधतलाई श्री मंशापूर्ण करणी माता विकास ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मंदिर में कलश, प्राण प्रतिष्ठा एवं ध्वजादंड स्थापना का तीन दिवसीय कार्यक्रम 2 दिसम्बर से आरंभ होग
उदयपुर के दूध तलाई स्थित मंशापूर्ण करणी माता मंदिर में दूधतलाई श्री मंशापूर्ण करणी माता विकास ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मंदिर में कलश, प्राण प्रतिष्ठा एवं ध्वजादंड स्थापना का तीन दिवसीय कार्यक्रम 2 दिसम्बर से आरंभ होगा। आयोजन के कार्ड का विमोचन सोमवार को मंदिर परिसर में ट्रस्टियों ने किया।
इस अवसर पर तेजकुमार धाबाई, ललित चोपड़ा, संपत सिंह कछवाहा, सुशील कुमार अग्रवाल (कागदी), दिनेश दवे, जगदीश अग्रवाल, गोपाल शर्मा, चंद्रशेखर कुमावत, मनोहरलाल पोखरना, दिग्विजय श्रीमाली आदि मौजूद थे।