सिटी पेलेस के माणक चौक में होगा कार्तिक पूर्णिमा का ‘ब्रह्मांजलि 2018’

उदयपुर स्थित सिटी पेलेस के ऐतिहासिक माणक चौक में कार्तिक पूर्णिमा की शाम को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के तत्वावधान में ‘ब्रह्मांजलि 2018’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जयपुर घराना की सुप्रसिद्ध कलाकार व आज की नृत्य रचनाकार श्रीमती गीतांजलि लाल के सानिध्य में दिल्ली दूरदर्शन एवं आई.सी.सी.आर. दिल्ली के ‘ए’ ग्रेड कलाकारों की सूची में शुमार श्री अभिमन्यु लाल एवं सुश्री विद्या लाल अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुतियां प्रदान करेंगे।

The post

 | 

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि ‘ब्रह्मांजलि 2018’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ होंगे। आउवा ने बताया कि मेवाड़ के राजघराने में कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव मनाने की परम्परा सुदीर्घ काल से चली आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा का यह उत्सव जगत पिता ब्रह्मा की आराधना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन देश के ख्यातनाम कलाकारों को मेवाड़ में बुलाकर उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर प्रदान किये जाते हैं। इस तरह फाउण्डेशन भारतीय कला एवं कलाकारों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कार्यरत है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस वर्ष प्रस्तुति प्रदान करने वाले कलाकार देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय नृत्य कला की प्रस्तुतियां प्रदान कर चुके हैं। नई दिल्ली के राष्ट्रीय कथक संस्थान में रही श्रीमती गीतांजलि लाल भारत की ख्यातनाम कथक प्रतिपादक है, वे बताती है कि आज भी कथक की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये मैं प्रतिबद्ध हूँ और नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण दे रही हूँ ताकि हमारी यह विरासत नई पीढ़ी को प्रदान की जा सके।

गीतांजलि लाल के शिष्य अभिमन्यु लाल राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान (कथक केन्द्र), नई दिल्ली में कथक की बारीकियां बता रहे है तो सुश्री विद्यालाल ए.वी डांस कंपनी कथक अनुनाद की संस्थापक निदेशक है और नई दिल्ली के गीतांजलि लाल संस्थान में अध्यापन का कार्य भी करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News