Karun Nair
चेन्नई.इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांचवें टेस्ट का चौथा दिन 25 साल के
करुण नायर के नाम रहा। वे एक ही मैच में करियर की पहली सेन्चुरी को डबल सेन्चुरी और ट्रिपल सेन्चुरी में कन्वर्ट करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए। नायर ने 381 बॉल में 303* रन बनाए। इस तरह उन्होंने
सचिन (248*),
लक्ष्मण (281) और
द्रविड़ (270) के करियर बेस्ट को पीछे छोड़ दिया। वे वीरेंद्र सहवाग के बाद ट्रिपल सेन्चुरी बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। हालांकि, इनिंग डिक्लेयर होने के चलते वे भारत की ओर से टेस्ट में 319 रन का सहवाग का हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
नायर ने बनाए 6 रिकॉर्ड्स… 1. पहली सेन्चुरी को डबल सेन्चुरी और ट्रिपल सेन्चुरी में बदला, नायर पहली सेन्चुरी को सबसे ज्यादा स्कोर में बदलने वाले दुनियाभर के टेस्ट क्रिकेटरों में तीसरे बैट्समैन और पहले भारतीय हैं। मेडन सेन्चुरी पर हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड सर गैरी सोबर्स के नाम है। उन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट में 365 रन बनाए थे। बॉब सिम्प्सन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में 311 रन बनाए थे। इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर अब नायर 303* हैं।
2. कांबली का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: नायर से पहले कोई भी भारतीय करियर की पहली सेन्चुरी काे ट्रिपल सेन्चुरी में नहीं बदल सका था। उनसे पहले 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ विनोद कांबली ने पहली सेन्चुरी लगाकर कुल 224 रन बनाए थे। वहीं, दिलीप वेंगसरकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1965 में अपनी पहली सेन्चुरी को डबल सेन्चुरी में तब्दील किया था। वे 200 पर नॉटआउट रहे थे।
3. ट्रिपल सेन्चुरी लगाने वाले नायर दूसरे भारतीय बने इससे पहले विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मार्च 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 319 रन बनाए थे। सहवाग ने ही मार्च 2004 में पाक के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में उन्होंने 309 रन बनाए थे। करुण नायर टेस्ट में ट्रिपल सेन्चुरी बनाने वाले 6th यंगेस्ट क्रिकेटर हैं।
4. एकसाथ तीन दिग्गज क्रिकेटरों के करियर बेस्ट को पीछे छोड़ा : नायर ने तीन दिग्गज क्रिकेटरों के करियर बेस्ट को अपने तीसरे ही टेस्ट में पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 200 टेस्ट खेले और उनका करियर बेस्ट 248 नाॅट आउट था। उन्होंने दिसंबर 2004 में ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ यह इनिंग खेली थी।वीवीएस लक्ष्मण ने मार्च 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 281 रन की इनिंग खेली थी। राहुल द्रविड़ ने अप्रैल 2004 में रावलपिंडी टेस्ट में पाक के खिलाफ 270 रन बनाए थे।
5. पांचवें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बने: नायर ऐसे पहले भारतीय बन गए जिसने पांचवें नंबर पर आकर इतने रन बनाए हों।इससे पहले ये रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम था जिन्होंने पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 200 रन बनाए थे।
6. नायर ने बनवाया भारत का अब तक का हाईएस्ट टोटल: 84 साल की टेस्ट हिस्ट्री में टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारत ने 759 रन बनाए। इससे पहले भारत का टेस्ट में हाईएस्ट टोटल दिसंबर 2009 में बना था। तब मुंबई टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 726 रन बनाए थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टेस्ट में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड श्रीलंका के पास है जो उसने कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ बनाया था। 1997 के इस टेस्ट में श्रीलंका ने 952 रन बनाए थे।
नायर के दिलचस्प आंकड़े: नायर ने रविवार को 136 बॉल में 71 रन बनाए थे। सोमवार को उन्होंने 245 बॉल में 232 रन और जोड़े। पहले 100 रन उन्होंने 185 बॉल में, दूसरे 100 रन 121 बॉल में और तीसरे 100 रन सिर्फ 75 बॉल में बनाए। करियर के पहले टेस्ट में नायर ने 4 रन, दूसरे टेस्ट में 13 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में सीधे ट्रिपल सेन्चुरी बना डाली।
दोस्त की कसर पूरी की:
केएल राहुल और
करुण नायर
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.