कटारिया ने दी रोटरी उदयपुर को आई हॉस्पीटल खोलने सलाह
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित 9 दिवसीय गरबा आयोजन में कल बारीश के बावजूद सदस्यों एंव जनता का उत्साह देखते ही बना था जब एक साथ 300 लोगों ने गुजराती गीत एवं भजनों पर गुजराती एवं राजस्थानी पारम्परिक वस्त्रों में हाथ से गरबा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया थे।

कार्यक्रम संयोजक डी.पी.धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत पुरूस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट ड्रेस कपल में आशा-सुरेन्द्र जैन, राजेन्द्र-यू.एस.चौहान, ममता-आर.के.सुखवाल, आभा-डॅा. आनन्द स्वरूप; बेस्ट गरबा कपल में सुषमा-मुनीष गोयल, सुचिता-जतिन नागौरी, कविता-विनोद बोहरा, जमुना-पी.एल.पुजारी; बेस्ट ड्रेस फीमेल प्रभा डूंगरवाल, सोनल चंडालिया, ललिता, रानू, मनीषा, पलक, भावना, बेस्ट ड्रेस मेल में गौरव, बेस्ट ड्रेस चाईल्ड में मईशा नागौरी को गुलाबचंद कटारिया ने पुरूस्कृत किया।
क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि कटारिया ने इस अवसर पर क्लब को शहर में अन्तर्राष्ट्रीय सुविधायुक्त एक नेत्र रोग हॉस्पीटल खोलने की सलाह दी है।