कटारिया को मिला वैश्य समाज का समर्थन
हर एक वोट कीमती है, मतदान से ही देश के लिए समर्पित नेता का चुनाव होना हैं इसलिए पूर्ण विवेक के साथ मतदान करना आवश्यक है, इसलिए सभी वैश्य बंधु मतदान दिवस पर पुर्ण रूप से तथा विवेक के साथ मतदान करें - यह पुरजोर आग्रह वैश्य समाज के अध्यक्ष अनिल नाहर ने रविवार रात महाप्रज्ञ विहार में वैश्य महासम्मेलन उदयपुर द्वारा आयोजित दिपावली स्नेह मिलन एवं नववर्ष शुभकामना कार्यक्रम में किया।
हर एक वोट कीमती है, मतदान से ही देश के लिए समर्पित नेता का चुनाव होना हैं इसलिए पूर्ण विवेक के साथ मतदान करना आवश्यक है, इसलिए सभी वैश्य बंधु मतदान दिवस पर पुर्ण रूप से तथा विवेक के साथ मतदान करें – यह पुरजोर आग्रह वैश्य समाज के अध्यक्ष अनिल नाहर ने रविवार रात महाप्रज्ञ विहार में वैश्य महासम्मेलन उदयपुर द्वारा आयोजित दिपावली स्नेह मिलन एवं नववर्ष शुभकामना कार्यक्रम में किया।
उन्होने कहा कि शहर विधानसभा से वैश्य प्रतिनिधि के रूप में भाजपा से गुलाबचन्द कटारिया चुनाव लड़ रहे हे और वैश्य समाज का यह दायित्व बनता हैं कि वैश्य समाज के पौने दो लाख लोग कटारिया को वोट दें और अगर कांग्रेस भी वैश्य समाज के किसी प्रतिनिधि को खडा करता हैं तो उसे भी विवेक के साथ अपना वोट दें।
अनिल नाहर ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शहर में विभिन्न स्थानों पर सात होर्डिंग लगाये गये हैं।
स्नेह मिलन के मुख्य अतिथि नेता-प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया एवं महिला व युवा प्रकोष्ठ सहित वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्नेह मिलन के दौरान वैश्य समाज द्वारा प्रभावी मतदान के लिए वाहनों पर लगाने के लिए बनाये गये 20 हजार स्टीकर विमोचन किया गया।
स्टीकर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए, ‘पहले करेंगे मतदान, फिर खोलेंगे दुकान’ का नारा दिया।
प्रारम्भ में वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं अध्यक्ष अनिल नाहर द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।