क्रिकेट टूर्नामेंट का कटारिया ने किया उदघाटन
आयोजकों ने कटारिया को मुख्य द्वार से मैदान तक घोड़े पर बैठा कर पहुंचाया लेकसिटी ग्रुप उदयपुर द्वारा दीपावली महोत्सव क्रिकेट कप प्रथम 2012 का उदघाटन समारोह प्रात: 9 बजे एम.बी. कालेज ग्राउंड- बी में किया गया । लेकसिटी ग्रुप के सुरेन्द्र सिंह पंवार (बिछीवाड़ा) ने बताया कि उदघाटनकर्ता पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचंद […]
आयोजकों ने कटारिया को मुख्य द्वार से मैदान तक घोड़े पर बैठा कर पहुंचाया

लेकसिटी ग्रुप उदयपुर द्वारा दीपावली महोत्सव क्रिकेट कप प्रथम 2012 का उदघाटन समारोह प्रात: 9 बजे एम.बी. कालेज ग्राउंड- बी में किया गया । लेकसिटी ग्रुप के सुरेन्द्र सिंह पंवार (बिछीवाड़ा) ने बताया कि उदघाटनकर्ता पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया थे।
कटारिया ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, युवाओं को र्इमानदारी एवं निष्ठा से देश सेवा के लिये जुटना पड़ेगा तथा आयोजकों की प्रशंसा की । मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे, अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने की, विशिष्ट अतिथि भाजपा श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजपा मुखर्जी मण्डल महामंत्री विष्णु प्रजापत, भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि जयेश चम्पावत, जिला उपाघ्यक्ष लवदेव बागड़ी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह भाटिया, अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह मण्डफिया एवं उपाध्यक्ष गुलाबसिंह राठौड़, कुलदीप सिंह पहाड़ी, पिण्टू प्रजापत, नाथूलाल जैन, सुरेन्द्रसिंह बिछीवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर अजयराज सिंह देबारी, योगेन्द्रसिंह शक्तावत, नागेन्द्रसिंह पालवास, विक्रम सिंह चौहान, भूपेन्द्रसिंह चौहान, तरूण भटनागर, रायसिंह ढीकली, शेतानसिंह गुढ़ा, विक्रमसिंह राव, प्रवीण सिंह झाला, कविश शर्मा, पवन, संजय चौबीसा आदि लेकसिटी ग्रूप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
