कटारिया करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुस्तिका का विमोचन

वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । जिले के प्रभारी मंत्री व गृह मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया सूचना केन्द्र में शाम को प्रदर्शनी का उद्घाटन कर ’उदयपुर जिला दर्शन पुस्तिका’ का विमोचन करेंगे।

 | 

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि इस मौके पर सोमवार को चेटक सर्कल मोहता पार्क के पास स्थित सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री श्री कटारिया द्वारा शाम 4.30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि सूचना केन्द्र की कलादीर्घा में आयोजित होने वाली इस बहुरंगी प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी उद्घाटन के पश्चात् मुख्य अतिथि श्री कटारिया सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा राज्य सरकार की एक वर्षीय उपलब्धियों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News