कटारिया के दो दिवसीय कार्यक्रम
गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया 4 व 5 जुलाई को उदयपुर में विविध कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया 4 व 5 जुलाई को उदयपुर में विविध कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार वे 4 जुलाई की सुबह 10 बजे सुंदरवास (वर्द्धमान नगर) में आयोजित मेवाड़ भवन के उद्घाटन समारोह, 11.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के जिला स्तरीय समारोहए शाम 4 बजे खेलगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शरीक होंगे।
वे 5 जुलाई की सुबह 10 भूपालपुरा में रक्तदान शिविर, 11 बजे सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कार्यक्रमए शाम 5.30 बजे नाईयों की तलाई में तैलिक साहू समाज के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह तथा शाम 7.30 बजे भारत विकास परिषद ‘आजाद’ के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे। वे इसी दिन रात्रि 10.20 बजे रेल द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।
