रिसोर्ट क्षेत्र में पकड़ा केट स्नेक
शहर के जीवनतारा रिसोर्ट क्षेत्र स्थित एक घर में केट स्नेक (सांप की एक प्रजाति) घुस आया। वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनीमल रेस्क्यू सोसायटी के पदम सिंह राठोड ने सांप को घर में बने चिड़िया के पिंजरे से पकड़ कर, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

पदम सिंह ने बताया कि केट स्नेक भारत में ज्यादातर बर्फ क्षेत्र को छोड़ सभी जगह पाया जाता है। हालाँकि यह कम जहरीला होंता है जिस से यह चूहे, मेंढक, चिड़िया को अपना भोजन बनाता है। यह सांप पेड़ों के छेदों व गड्डो में 3 से 10 अंडे देता है। इसे स्थानीय लोग ‘बांडकी’ नाम से भी पहचानते हैं।
पदम सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में सांपो का घरों में घुसना सामान्य है, इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते हुए किसी भी स्नेक केचर को सूचित कर देवें।
स्नेक रेस्क्यू के लिए आप 9829597722 या 9414234826 पर कॉल कर सकते हैं।