कथक पुस्तक के पोस्टर का हुआ विमोचन
कथक आश्रम उदयपुर एवं एम् स्क्वेयर प्रॉडक्शन एंड ईवेंट के सहयोग से प्रकाशित होने वाली कथक पुस्तक का पोस्टर विमोचन समारोह अशोका पैलेस में आयोजित किया गया।

उदयपुर। कथक आश्रम उदयपुर एवं एम् स्क्वेयर प्रॉडक्शन एंड ईवेंट के सहयोग से प्रकाशित होने वाली कथक पुस्तक का पोस्टर विमोचन समारोह अशोका पैलेस में आयोजित किया गया।
कथक आश्रम की चंद्रकला चौधरी ने बताया कि समारोह की शुरुआत गणपति वंदना के साथ नारायण गंधर्व ने की ओर साथ ही चंद्रकला चौधरी ने बताया कि भारत में आठ शास्त्रीय हिंदुस्तानी नृत्य है। जिसमें से कथक एक है। जयपुर घराने पर आधारित कथक शैली का विवरण इस पुस्तक में सम्मिलित किया गया है और इस पुस्तक को पूरे विश्व में वितरित की जाएगी ताकि सभी इंटरनेशनल विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सकें। अब तक लगभग 10000 विद्यार्थियों को कथक आश्रम की चंद्रकला चौधरी ने कथक का प्रशिक्षण दिया है।
एम् स्क्वेयर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि आजकल हिंदी फिल्मों में अधिकांश नृत्य शैली कथक पर आधारित होते हैं। यह पुस्तक कथक सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। समारोह में मुख्य अतिथि प्रेम भंडारी, हिमांशु सिंह राजावत, मुकेश माधवानी, राकेश सेन, गोविंद सिंह राठौड़ एवं नारायण गंधर्व थे।
