स्पीक मैके श्रृंखला में उमा डोगरा द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति
उदयपुर, 3 सितम्बर 2019। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तत्वावधान में जयपुर घराने की वरिष्ठ नृत्यांगना श्रीमती उमा डोगरा ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में श्री सत्यप्रकाश मिश्रा ने तबला एवं श्री सोमनाथ मिश्रा ने हारमोनियम से संगत दी। साथ ही श्रीमती डोगरा की शिष्या प्रियंका ने भी कथक की प्रस्तुतियाँ देकर सबको भावविभोर कर दिया।

स्पीक मैके उदयपुर चेप्टर के चेयरपर्सन एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय दत्ता ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत उद्बोधन दिया।
श्रीमती उमा डोगरा ने शिव वदंना से आरंभ कर वातावरण में दिव्यता का अहसास कराया। ताल धमार व त्रिताल में शुद्ध कथक, अन्त में कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। कथक नृत्य के बारे में विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया तथा उनकी नृत्य से सम्बन्धित जिज्ञासाओं को सम्बोधित किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उमा डोगरा ने विद्यालय में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के उत्थान एवं विद्यार्थियों को इसके ज्ञान हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा संगीत एवं कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रयासों की प्रषंसा कर षुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन छात्र ख्वाहिश कोठारी ने किया तथा संयोजन सुश्री गरिमा जोशी ने किया।