कत्थक नृत्यागंना शैलजा नलवडे़ ने सरकारी विद्यालयों में दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ
स्पिक मैके के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय कत्थक कार्यशाला के अंतर्गत दिल्ली से आई अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यागंना शैलजा नलवड़े ने अत्यन्त आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर बालिकाओं का मन मोह लिया। इस कार्यशाला के पीछे स्पिक मैके का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कला से अवगत कराना है। शैलेजा नलवड़े द्वारा नृत्य के साथ-साथ कत्थक की बारीकियों से छात्राओं को अवगत कराया।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयड़, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुन्दरवास, व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपूरा में प्रस्तुतियाँ दी गयी।
स्पिक मैके उदयपुर संभाग के समन्वयक डा. महेन्द्र सिंह खिडि़या ने बताया कि कल दिनांक 23 जनवरी को राजकीय सिन्धी भाषी उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर व राजकीय संस्कृत वेद उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाँदपोल व दिनांक 24 जनवरी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कानपुर (गिर्वा) व राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भोई की पंचोली के छात्राओं के समक्ष शैलेजा नलवड़े द्वारा कत्थक प्रस्तुतियाँ दी जायेगी।
सत्यप्रकाश मुन्दड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम लेकडेम टाइप है इसमें व्याख्यान एवं प्रस्तुति दोनो का समावेश होता है।