कौन बनेगा कीचन सुपर स्टार प्रतियोगिता 17 को
मानसी भक्ति मण्डल एंव बिग बाजार के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून बुधवार को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित बिग बाजार में 'कौन बनेगी कीचन सुपर स्टार' प्रतियोगिता मानसी महिलाओं के बीच आयोजित की जाएगी।
मानसी भक्ति मण्डल एंव बिग बाजार के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून बुधवार को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित बिग बाजार में ‘कौन बनेगी कीचन सुपर स्टार’ प्रतियोगिता मानसी महिलाओं के बीच आयोजित की जाएगी।
मण्डल की अध्यक्ष रश्मि पगारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मण्डल की महिलाओं को अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का मौका मिलेगा। बुधवार को प्रात. साढ़े दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता तीन चरणों में सम्पन्न होगी।
बिग बाजार के मार्केटिंग मेनेजर राजेश प्रधान ने बताया कि प्रथम चरण में महिलाओं के लिए हाऊजी,कीचन संबंधित प्रश्नोत्तरी,द्वितीय राउण्ड में कीचन संबंधित गेम्स तथा अंतिम चरण में महिलाओं को निर्धारित समय में कुछ पका कर अपनी पाक कला का कौशल दिखाना होगा। सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ बनाकर उसका डेकारेशन, सर्विंग करने वाली महिला को विजेता घोषित किया जाएगा।
