अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में खेलेंगे सेन्ट एॅन्थोनीज़ के कौशिक जैन।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में खेलेंगे सेन्ट एॅन्थोनीज़ के कौशिक जैन।

हाल ही में सम्पन्न हुई हैण्डबॉल भारतीय टीम हेतु चयन ट्रायल में कौशिक जैन का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। जिसमें कौशिक ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चयन प्रकिया को सफलता पूर्वक सम्पूर्ण किया। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि कौशिक जैन सेन्ट एॅन्थोनीज़ सी. सै. स्कूल के कक्षा 12वीं वाणिज्य के नियमित छात्र है। जो कि कक्षा 6 से निरन्तर पढ़ाई के साथ-साथ हैण्डबॉल खेल का अभ्यास करते रहे हैं।

कौशिक जैन ने विद्यालय स्तर पर हैण्डबॉल में कई बार पदक प्राप्त किए। कौशिक कई वर्षाें से विद्यालय की हैण्डबॉल टीम के खिलाडी रहे हैं और टीम को विजयी बना रहे हैं। विद्यालय में हैण्डबॉल की शुरुआत हैण्डबॉल कोच भॅंवर सिंह चौहान व शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गई जिनके दिशा निर्देश में विद्यालय की हैण्डबॉल टीमें लगातार अभ्यास कर रही हैं। कौशिक जैन की इस बड़ी उपलब्धि पर प्राचार्य महोदय ने अत्यन्त खुशी जाहिर करते हुए, शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत और भॅंवर सिंह चौहान और सम्बन्धित सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद व बधाई दी ।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में खेलेंगे सेन्ट एॅन्थोनीज़ के कौशिक जैन।

कौशिक जैन 19 अगस्त को इण्डिया कैम्प के लिए दिल्ली रवाना होंगे जहॉ पर 20 अगस्त से 28 अगस्त तक भारतीय टीम हेतु चयनित सभी खिलाड़ी साथ में अभ्यास करेंगे। केम्प के पश्चात् भारतीय टीम 31 अगस्त को लंदन के लिए रवाना होगी। जो कि लंदन में हो रही अन्तर्राष्ट्र स्तरीय हैण्डबॉल कप में दिनांक 1 से 6 सितम्बर तक हिस्सा लेंगे।

कौशिक जैन के अचीवमेन्टस

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2011 में स्वर्ण पदक

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2012 में स्वर्ण पदक

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2013 में स्वर्ण पदक

 राज्य स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2013 के लिए चयनित, करेडा, भीलवाडा

 राष्ट्र स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2013 में कास्य पदक, दिल्ली

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2014 में रजत पदक

 ओपन अन्तर्विद्यालय वेस्ट जोन हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2014 में स्वर्ण पदक, गुजरात

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2015 में रजत पदक

 राज्य स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2015 के लिए चयनित, पाली

 ओपन जिलास्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2016 में रजत

 जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2016 में प्रथम पदक

 राज्य स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2016 के लिए चयनित, बुंदी

 सी. बी. एस. र्इ्र. वेस्ट जोन हैण्डबॉल प्रतियोगिता हेतू चयन 2016 के लिए चयनित, रतलाम, मध्यप्रदेश

 ओपन राज्य स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2016 के लिए चयनित, कोटा

 भारतीय टीम चयन ट्रायल हेतु चयनित 2017, हरियाणा अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयन 2017, लन्दन, यूनाइटेड किगडम.

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags