केदार चित्तौड़ा ने किया देहदान
केदार चित्तौड़ा द्वारा अपने पति स्व.सुभाष चित्तौड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए पूर्व में घोषित की गई अपनी अंतिम इच्छानुसार उनके परिजनों ने उनके देहावसान पर आज नेत्रदान व देहदान के उनके संकल्प को पूरा करते हुए उनकी देह को आरएनटी मेडीकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में संबंधित विभाग को सौंपी।

इस अवसर पर लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के प्रान्त 323 ई-2 के प्रान्तपाल सुरेश गोयल,प्रान्तपाल निर्वाचित अनिल नाहर, उप प्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर, लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी के अध्यक्ष के.एस.भण्डारी, वरिष्ठ सदस्य दीपक हिंगड़, लायन्स क्लब ओम के अध्यक्ष ओम मूथा सहित लायन्स क्लब लेकसिटी, लायनेस क्लब लेकसिटी के सभी सदस्यों ने चित्तौड़ा को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि चित्तौड़ा लायनेस क्लब लेकसिटी की चार्टर सदस्य एवं अध्यक्ष रह चुकी थीं। उनके पति स्व. सुभाष वित्तैाड़ा लायन्स क्लब लेकसिटी के चार्टर सदस्य थे। इन्होनें ने भी वर्ष 2008 में अपना देहदान किया।
चित्तौड़ा दम्पत्ति ने देहदान कर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।