घर में CCTV लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, जाने किस कंपनी का कैमरा खरीदकर लगाने से मिलेगी पूरी सुरक्षा ?
Best CCTV Camera For Home: आजकल CCTV कैमरा लगाना घर में उतना ही रूरी हो गया है जितना हमारी दिनचर्या में बाकी सब काम होते है। आजकल ज्यादातर घरों में CCTV कैमरा लगे होते हैं। बाजार में कई प्रकार के कैमरा आते हैं। इसलिए लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि घर में तगड़ी सुरक्षा रखने के लिए कौन सा कैमरा बेस्ट रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि घर के अलग-अलग हिस्से के लिए अलग-अलग प्रकार के कैमरा लगाने चाहिए। एक ही कैमरा सब जगह सही से काम नहीं करता है। Best CCTV Camera
कुछ कैमरे घर के बाहर, आंगन के लिए बेस्ट होते हैं तो कुछ कमरे के लिए। इसी के चलते घर में CCTV कैमरा लगाते समय बहुत ध्यान रखना जरूरी होता है कि घर के किस हिस्से के लिए कौन सा कैमरा अच्छा रहेगा।
आंगन में लगाएं ये कैमरा
Turret Cameras (टरेट कैमरा) को घर के लिए बेस्ट CCTV कैमरों में से एक माना जाता है। इन्हें आईबॉल (Eyeball) कैमरा भी कहा जाता है। ये मार्डन घरों में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले CCTV कैमरे हैं। ये छोटे होने के बाद भी बड़ी जगह को कवर करते हैं। Best CCTV Camera
डोम कैमरा
डोम कैमरे आमतौर पर घरों के अंदर उपयोग किए जाते हैं। इनका कॉम्पैक्ट गोल डिजाइन छतों और दीवारों में आसानी से फिट हो जाता है और अलग से दिखता भी नहीं है। इन्हें अक्सर बैठक, गलियारों, गैरेज और ढके हुए स्थानों में लगाया जाता है। Best CCTV Camera
बुलेट कैमरे
बुलेट कैमरे लंबी दूरी की निगरानी रखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। चौड़े यार्ड या ग्रामीण इलाकों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं।
