नौकरी के लिए इंटरव्यू देते समय रखें इन बातों का ध्यान, Job मिलने की संभावना हो जाएगी मजबूत

 | 
नौकरी के लिए इंटरव्यू देते समय रखें इन बातों का ध्यान, Job मिलने की संभावना हो जाएगी मजबूत 

Udaipur Times, Job Interview : नौकरी पाने के लिए केवल डिग्री, अनुभव और विषय की जानकारी ही काफी नहीं होती, बल्कि इंटरव्यू के दौरान आपका व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज भी अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार उम्मीदवार सवालों के सही जवाब देने के बावजूद अपनी घबराहट, नजरें चुराने या असहज हाव-भाव के कारण अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ पाते। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर सफलता की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठने के तरीके पर रखें ध्यान 

इंटरव्यू के दौरान सामने बैठे व्यक्ति से बात करते समय आंखों का उचित संपर्क बनाए रखना जरूरी है। बार-बार नजरें झुकाना या इधर-उधर देखना आत्मविश्वास की कमी का संकेत माना जा सकता है। हालांकि, लगातार घूरने से भी बचना चाहिए। सवाल सुनते समय ध्यान देना और जवाब देते हुए सहज नजरों का संपर्क बनाए रखना सकारात्मक प्रभाव डालता है।

इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने से लेकर बैठने तक आपका व्यवहार देखा जा सकता है। कुर्सी पर बहुत झुककर बैठना, बार-बार पैर हिलाना, उंगलियां चटकाना या हाथों से अनावश्यक इशारे करना आपकी घबराहट जाहिर कर सकता है। इसलिए पीठ सीधी रखकर सहज तरीके से बैठें और हाथों को सामान्य स्थिति में रखें। कमरे में प्रवेश करते समय अभिवादन करना और अनुमति मिलने पर बैठना भी अच्छे व्यवहार में शामिल होता है।

चेहरे पर रखें सहज मुस्कान 

किसी भी नौकरी में आवेदन के लिए आजकल एक अच्छे रिज्यूम के साथ-साथ एक कवर लेटर भेजने का ट्रेंड भी खूब चलन में है। यदि आपका रिज्यूम और कवर लेटर दोनों ही बेहतरीन हैं, तो नौकरी में सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

इंटरव्यू के दौरान चेहरे के भाव आपके व्यक्तित्व की झलक देते हैं। बहुत गंभीर चेहरा या जरूरत से ज्यादा घबराहट आपको असहज दिखा सकती है। बातचीत की शुरुआत हल्की मुस्कान और विनम्र अभिवादन से करें। सवाल का जवाब देते समय शांत रहें और यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो गलत जानकारी देने के बजाय ईमानदारी से अपनी बात रखें। अच्छी बॉडी लैंग्वेज के साथ इंटरव्यू की तैयारी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Jobs News, Sarkari Naukri, Interview Tips, Sarkari Naukri, Private Jobs

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News