कश्मीरी ड्रायफ्रूट के उत्पाद गुणवता के कारण बना रहे अपनी पहिचान

उदयपुर में चल रहे खादी एवं ग्रामोद्योग मेले में कश्मीर के अखरोट, बादाम एवं केसर की खेती करने वाले मोहम्मद आमिर ने ब

 | 
कश्मीरी ड्रायफ्रूट के उत्पाद गुणवता के कारण बना रहे अपनी पहिचान

उदयपुर में चल रहे खादी एवं ग्रामोद्योग मेले में कश्मीर के अखरोट, बादाम एवं केसर की खेती करने वाले मोहम्मद आमिर ने बताया कि कश्मीर के ड्रायफ्रूट अपनी गुणवत्ता के कारण हर घरों में अपना स्थान बना रहे है। टाउनहाॅल में राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगे मात्र 3 दिन हुए लेकिन वंहा की कश्मीर मामरा बादाम समाप्त हो गयी है।

मोहम्मद आमिर ने बताया कि कश्मीर में वहां के हालात के चलते जहाँ गत वर्ष कारोबार में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी वह अब लगभग समाप्त सी हो गयी है। वहां इस वर्ष हालात एवं कारोबार गत वर्षो की अपेक्षा काफी बेहतर हुआ है। गत वर्ष बारीश के असामान्य होने के कारण केसर की पैदावार में गत 20 प्रतिशत की कमी आयी थी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस मेले में ये कश्मीर से अखरेाट, मामरा बादाम, मुनक्का, शिलाजीत, केसर, ओर्गेनिक बादाम तेल, आर्गेनिक अखरोट तेल, अंजीर, कश्मीरी राजमा, कश्मीरी काहवा चाय के अलावा इस वर्ष दो नये प्रोडक्ट ब्लैक बेरी, क्रेन बेरी ड्रायफ्रूट को जनता द्वारा पसन्द किया जा रहा है।

खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि इन कश्मीरी उत्पादों को जनता द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है जिस कारण ये अपनी अलग पहिचान बना रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News