सी-स्विमिंग में केलवा के जगदीश का धमाका
राजस्थान में केलवा राजसमंद के रहने वाले जगदीश तेली समंदर फतह करने शनिवार को गुजरात के पोरबंदर में आयोजित पांच किलोमीटर की सी-स्वमिंग तैराकी स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर धमाका कर दिया।

राजस्थान में केलवा राजसमंद के रहने वाले जगदीश तेली समंदर फतह करने शनिवार को गुजरात के पोरबंदर में आयोजित पांच किलोमीटर की सी-स्वमिंग तैराकी स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर धमाका कर दिया।
जगदीश ने बताया कि हाई टाइड के बीच मुकाबला बहुत कड़ा था। दोपरह 1 बजे मुकाबला शुरू हुआ, उन्होंने 1 घंटा 40 मिनट में समंदर में पांच किलोमीटर की दूरी पूरी की। इस स्पर्धा में दुनियाभर से सैंकड़ों तैराकों ने भाग लिया। जगदीश 5 से 6 जनवरी तक पोरबंदर में हो रही सी-स्विमिंग तैराकी स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
जगदीश ने बताया कि गुजरात के पोरबंदर में श्री राम समुन्द्री स्विमिंग कंपटीशन में वे लगातार तीसरी बार हिस्सा ले रहे हैं। यह उनकी 24वी समुद्री प्रतियोगिता है और अब तक सभी प्रतियोगिता में टॉप टेन में स्थान बनाया है। इस प्रतियोगिता में इंग्लिश चैनल पैरा तैराक टीम को स्पेशल इनवाइट कर सम्मानित भी किया गया। इस तैराकी मैराथन में भाग लेने देशभर से सैकड़ों तैराक पोरबंदर पहुंचे हैं।