केरल समाज ने मनाई ओनम
केरल समाज ने रविवार को शहर के सेन्ट पॉल स्कुल प्रांगण में ओनम का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में आर्कषण राजा महाबली का आगमन हुआ। बालिकाओं ने दीप प्रज
केरल समाज ने रविवार को शहर के सेन्ट पॉल स्कुल प्रांगण में ओनम का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में आर्कषण राजा महाबली का आगमन हुआ। बालिकाओं ने दीप प्रज्जवलित कर परम्परागत रूप सें राजा महाबली का स्वागत किया। इस अवसर पर बालक-बालिकाओ ने नृत्य एंव कई सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
केरल समाज के अध्यक्ष टी. आर टन्कचन ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. एम पिल्लै, सचिव वी. मोहनन सहित समस्त कार्यकता मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के. एन. विजयन थे। कार्यक्रम को डॉ. राजलक्ष्मी नरेन्द्र ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के समापन पर ओनम भोज (ओण संध्या) का भी आयोजन किया गया।

