खादी मेला प्रदर्शनी अंतिम दो दिन
राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता के उल्लास एवं खरीददारी को देखते मेला चरम पर बना हुआ है। मेले का रविवार को समापन होगा।खादी उप निदेशक प
राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता के उल्लास एवं खरीददारी को देखते मेला चरम पर बना हुआ है। मेले का रविवार को समापन होगा।खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि आज सूर्य देवता के दर्शन कम होने के कारण सर्दी की चमक रही जिस कारण मेले में सर्दी से जुड़े उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं वस्त्रों की जमकर बिक्री हुई। मेले के प्रति जनता के उत्साह के कारण में काराबारियों के चेहरे पर चमक दिखाई दी।
संयोजक पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि ने बताया कि मेले में आ रही जनता खरीदारी के किसी भी अवसर को नहीं खोते हुए जरूरतमंद की हर सामग्री खरीद रही है। महिलायें जहाँ सर्दी से बचाव के लिये शाॅल, खादी के नये बने खादी के बने कार्डिगन खरीद रही है तो वहीं पुरूष खादी के आकर्षक रंगों वाले स्वेटर, खादी के कोट, दरियां खरीद रहे है।
मेले में बच्चों की किलकारियां एवं हंसी ठट्ठे गूंजते रहे। बच्चें अपने काम आने वाले उत्पादों को खरीद रहे है। गृहिणिया घरेलू सामग्री खरीद कर मेले की भागीदार बन रही है।
