खादी मेला प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये जनता को कर रहा जागरूक

मेले में अब तक 181 लाख की बिक्री
 | 
खादी मेला प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये जनता को कर रहा जागरूक
 नगर निगम प्रांगण में चल रहे खादी मेले में प्रतिदिन जनता को नेमीचंद तंवर द्वारा अपनी मृदुभाषी आवाज से जनता को जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। मेले में कल तक 84.91 खादी की तथा 96 लाख ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री होने से व्यापारी बहुत उत्साहित है। कल तक कुल 180.91 लाख की बिक्री हुई। 

उदयपुर। नगर निगम प्रांगण में चल रहे खादी मेले में प्रतिदिन जनता को नेमीचंद तंवर द्वारा अपनी मृदुभाषी आवाज से जनता को जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। मेले में कल तक 84.91 खादी की तथा 96 लाख ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री होने से व्यापारी बहुत उत्साहित है। कल तक कुल 180.91 लाख की बिक्री हुई। 

मेला संयोजक गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि तंवर ने बताया कि वे मेले में आने वाली जनता को हर दुकान की जानकारी देते है। इसके साथ ही वह पल्स पोलियो, यातायात, खोया पाया, नो स्मोकिंग, पॉलिथीन से बचाव यानी कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने जैसी जानकारी देते है। 

तंवर जनता को हरित क्रांति के तहत पेड़ों की सुरक्षा और पेड़ पौधे लगाने से होने वाली पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करते है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News