खादी मेले की बिक्री 3 लाख, आज होगा खादी फैशन शो

सब सिटी सेंटर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में चल रही राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में लगभग 3 लाख की बिक्री हो चुकी है। संगीता वर्मा ने बताया कि बारिश के बावजूद खादी प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और वह अपने मनपसंद उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए छाया-पानी की यहां पर पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण ग्राहक आराम से यहां आकर खरीदारी कर

 | 

खादी मेले की बिक्री 3 लाख, आज होगा खादी फैशन शो

उदयपुर। सब सिटी सेंटर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में चल रही राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में लगभग 3 लाख की बिक्री हो चुकी है। संगीता वर्मा ने बताया कि बारिश के बावजूद खादी प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और वह अपने मनपसंद उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए छाया-पानी की यहां पर पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण ग्राहक आराम से यहां आकर खरीदारी कर पा रहे हैं।

श्री अम्बेडकर विकास समिति चौमूं के रामजी लाल वर्मा ने बताया कि सबसिटी सेन्टर स्थित ग्रामीण हाट में रविवार को रात्रि 8 बजे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खादी फैशन शो के लिये ऑडिशन रविवार प्रातः 10 से 4 बजे तक होंगे। इस शो के मुख्य अतिथि भारतीय खादी आयोग के राज्य निदेशक बद्रीलाल मीणा होंगे। खादी का अनूठा फैशन शो अपने आप में अनूठा होगा। यह पहली बार उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ड्रेस भी यहीं से उपलब्ध करवाई जाएगी।

उदयपुर राजस्थान खादी संघ जयपुर से इस मेले में आए ललित शर्मा सुनील वर्मा ने बताया कि उदयपुर में आने के बाद उन्हें काफी सुकून का एहसास होता है। वह खादी मेले में पिछले 15 सालों से उदयपुर आ रहे हैं। यहा आने के बाद उन्हें जो अनुभव होता है वैसा कहीं भी नहीं होता है। उनके पास खादी कपड़ा, रेडीमेड शर्ट, ऊनी शाल, आसन, दरी, लूंगी, चादर आदि कई उत्पाद है जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

नीम के साबुन से नहाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं। उनके शरीर में अगर कोई चर्म रोग या कोई त्वचा का रोग होता है तो उसमें भी नीम के साबुन से नहाने से फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि उदयपुर की जनता की पसंद की दाद देनी होगी कि उन्हें जो चीज पसंद आ जाती है फिर वह उसी का इस्तेमाल करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News