युवाओं की खास पसन्द बन रहा है खादी का कुर्ता- पायजामा

अम्बेडकर विकास समिति चोमूं द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सबसिटी सेन्टर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लग रहे राज्य स्तरीय खादी मेले में महिला- पुरूषों के साथ ही युवाओं की भीड़ भी दिख रही है।

 | 

युवाओं की खास पसन्द बन रहा है खादी का कुर्ता- पायजामा

उदयपुर । अम्बेडकर विकास समिति चोमूं द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सबसिटी सेन्टर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लग रहे राज्य स्तरीय खादी मेले में महिला- पुरूषों के साथ ही युवाओं की भीड़ भी दिख रही है।

खादी मेले में स्टइॉल लगा कर बैठे नव निर्माण खादी संघ के चन्द्रप्रकाश पालीवाल एवं कृष्णकान्त पालीवाल ने बताया कि वह हर साल इस खादी मेले में आते हैं। उनके पास कुर्ते, पायजामे, जाजम, दरी, फर्श दरी, स्कूल दरी, तोलिया, शर्टिंग कपड़ा तथा फैशनेबल एवं युवाओं की पसन्द के कुर्ते और पायजामे बड़ी संख्या में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों खादी का जिस तरह से मार्केट बना है, खादी को जिस तरह से युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए इसे फैशनेबल एवं आधुनिकता का रूप दिया है उससे फर्क यह पड़ा है कि जो युवा खादी से दूर भागता था आज वह हमें ढूंढता हुआ आता है और पूछता है कि खादी के कुर्ता- पायजामा दिखाओ, शर्ट दिखाओ। इस तरह के हल्के और फैशनेबल कपड़ो को देख कर युवा उन्हें खरीदे बिना नहीं रहता है। कुल मिला कर इस मेले में आकर वह सन्तुष्ट हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

शाम को हुआ कठपुतलि डांस, रोज होगा खादी मेले में लोगों को आकर्षित करने और उनके मनोरंजन के लिए रोजाना कुछ न कुछ नया करने की कोशिश की जा रही है। संयोजिका डॉ. संगीता वर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में शाम को कठपुतलि डांस का आयोजन हुआ। इसे देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि कठपुतली डांस अब मेले में रोजाना होगा। इसके अलावा रविवार को मेले में गवरी नृत्य का भी आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News