उपनिदेशक बनने पर खान का अभिनंदन

अब तक अल्पसंख्यक मामलात विभाग में कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रफीक खान को इसी विभाग में उप निदेशक बनाये जाने पर लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से अध्यक्ष डॅा. खलील अगवानी व अन्य ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

 | 

उपनिदेशक बनने पर खान का अभिनंदनअब तक अल्पसंख्यक मामलात विभाग में कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रफीक खान को इसी विभाग में उप निदेशक बनाये जाने पर लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से अध्यक्ष डॅा. खलील अगवानी व अन्य ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

डॅा. अगवानी ने बताया कि इस अवसर पर नजमा मेवाफरोश,मोहम्मद ईस्माइल,फराह शेख, राबिया खान,सलीम रज़ा,साजिद हुसैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

101 जोड़े होने पर एक को मिलेगा उमरा का तोहफा

लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा आगामी 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले द्वितीय आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी में 101 जोड़ो का निकाह का लक्ष्य रखा है।

सोसायटी अध्यक्ष डॅा. खलील अगवानी ने बताया कि यदि यह लक्ष्य अर्जित कर लिया जाता है तो उसमें ये चयनित एक जोड़े को छोटा हज यानि उमरा के लिए सोसायटी की ओर से भेजा जाएगा। साथ ही दूसरे आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी में गरीब लड़कियों की सोसायटी की ओर से नि:शुल्क निकाह भी करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News