खेरवाड़ा में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर वर्षा, शहर में बारिश का दौर जारी

उदयपुर, 27 अगस्त 2019 जिले में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 50 मिमीमिलीमीटर वर्षा खेरवाड़ा में दर्ज हुई। जबकि शहर में अभी समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी है। आज दोपहर में कहीं तेज़ तो कहीं हलकी बारिश हुई।

 | 
खेरवाड़ा में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर वर्षा, शहर में बारिश का दौर जारी

उदयपुर, 27 अगस्त 2019 जिले में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 50 मिमीमिलीमीटर वर्षा खेरवाड़ा में दर्ज हुई। जबकि शहर में अभी समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी है। आज दोपहर में कहीं तेज़ तो कहीं हलकी बारिश हुई। जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व सलुम्बर में 4-4 मिलीमीटर , उदयसागर में 7 मिलीमीटर , वल्लभनगर में 18 मिलीमीटर, बागोलिया में 15 मिलीमीटर, डाया में 16 मिलीमीटर, जयसमंद में 21 मिलीमीटर, केजड़ में 10 मिलीमीटर, सोम पिक अप में 20 मिलीमीटर, सोमकागदर में 41 मिलीमीटर, ऋषभदेव में 35 मिलीमीटर, बावलवाड़ा में 10 मिलीमीटर व सेमारी में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News