ख्वाजा गरीब नवाज़ कॉन्फ्रेन्स का आयोजन 9 मई को
हर साल की तरह इस साल भी ख्वाजा साहब के 803 वें उर्स के मुबारक मौके पर खुद्दामे रज़ा मेवाफरोषान सोसायटी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज़ की याद में ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेन्स का आयोजन 09 मई को बाद नमाज ईषा यहाँ अन्जुमन चौक में मौलाना शाकिरूल क़ादरी की सदारात में मनाया जायेगा।

सोसायटी के सदर अल्लारक्खा मेवाफरोष ने बताया कि मौलाना मुतिउर्रहमान साहब अमज़दी की जै़रे सरपरस्ती में मनाये जाने वाले इस कॉन्फ्रेन्स में बाहर से आने वाले खुसुसी मेहमान मौलाना मोहम्मद शफिक अहमद खान साहब (यु.पी.) अपनी नूरानी अंदाज में तकरीर पेष करेंगे एवं शायरे इस्लाम हज़रत उस्मान हारून रज़वी, उदयपुर और बुलबुले राजस्थान हज़रत मौलाना क़ारी अली हुसैन नागौर शरीफ अपने खुबसुरत अंदाज में नातिया कलाम पेष करेंगे।
इनके अलावा स्थानीय औलमाए किराम भी ख्वाजा गरीब नवाज के जीवन पर रोषनी डालेंगे। एवं खुद्दामें रज़ा सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे मदरसे के तालिबे इल्म व तालिबात नातिया कलाम व तकरीर पेष करेंगे।
गौर तलब है कि सोसायटी द्वारा मोहल्ला मेवाफरोषान में गत वर्ष से बच्चों को निःषुल्क दीनी तालीम देने के लिए मदरसा खोला गया है जहाँ 200 बच्चे निःषुल्क दीनी तालीम हासील कर रहे हैं। इस प्रोग्राम में महिलाओं व पुरुषों के बैठने का अलग-अलग माकूल इंतेजाम किया जाएगा।