जल्द लॉन्च होने जा रही है Kia की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी दमदार रेंज के साथ

 | 
जल्द लॉन्च होने जा रही है Kia की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी दमदार रेंज के साथ 

Udaipur Times, Kia Syros EV : भारतीय बाजार में कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV किआ सिरोस ( Kia Syros EV ) को आधिकारिक तौर पर बाजार में पेश कर दिया है। वहीं किआ सिरोस EV का लॉन्च इसी महीने में जल्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि Kia Syros EV की बुकिंग भी 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ कंपनी ने शुरू कर दी है। अगर आपका भी  प्लान एक नई ईवी खरीदने का है तो आप किआ सिरोस को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आइए जानते हैं नई Kia Syros EV में क्या क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं।

डिजाइन
गाड़ी का लुक काफी हद तक पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रखा गया है। वहीं सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग पोर्ट का है, जिसे अब आगे के फेंडर पर दिया गया है। इसके अलावा LED लाइट्स, बंपर डिजाइन, बॉडी क्लैडिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स भी पहले जैसे ही हैं। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को कई रंगों में पेश कर रही है, जो कुछ इस तरह से हैं-

फीचर्स
Kia Syros EV में काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी का Trinity Panoramic Display दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा इस नई ईवी में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम और 16 लीटर का फ्रंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


साथ ही किआ सिरोस में स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली वेंटिलेटेड रियर सीटें, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रियर सनशेड और डुअल-कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

बैटरी और रेंज
Kia Syros EV दो बैटरी ऑप्शन में लॉन्च की जाएगी. इसमें 42 kWh बैटरी और 51.4 kWh बैटरी पैक शामिल हैं. इनकी रेंज कुछ इस तरह से है-

42 kWh बैटरी- ARAI के अनुसार 443 किमी की रेंज
51.4 kWh बैटरी- ARAI के अनुसार 526 किमी की रेंज

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News