बच्चा पार्टी ‘धमाल’ 11 को

रोटरी क्लब उदय एवं अशोका पैलेस के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर प्रारम्भ हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम ‘तुसी ग्रेट हो’ के तहत 11 मई रविवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित एश्वर्या किड्स वेली में बच्चों के लिए

 | 

रोटरी क्लब उदय एवं अशोका पैलेस के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर प्रारम्भ हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम ‘तुसी ग्रेट हो’ के तहत 11 मई रविवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित एश्वर्या किड्स वेली में बच्चों के लिए धमाल पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजिका ऋतु वैष्णव ने बताया कि प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होने वाली बच्चा पार्टी धमाल में 12 वर्ष के से कम उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे। 12 बजे तक बाल चिकित्सकों द्वारा बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

दोपहर 2 से 3 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा सेायं 4 से 5 बजे तक फैंसंी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

टीम सदस्य सांझ नरूला ने बताया कि पार्टी में भाग लेने वाले बच्चों में से विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया जाएगा। धमाल पार्टी में विभिन्न प्रकार फूड स्टॉल लगेगी। इसके अलावा बच्चां के धमाल के लिए डांस मस्ती, जॅाय राईड्स, फन गेम एंव लक्की ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News