किडजी वार्षिकोत्सव ‘जंगल सफारी’

किडजी स्कूल समूह का वार्षिकोत्सव आज मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया। इस उत्सव में उदयपुर किडजी के सभी केन्द्रों के बच्चों, उनके अभिभावक एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 | 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख अतिथि प्रोवोर्ल्ड फाउंडेशन की मुखिया सरा डेविट ने किया व इसके बाद नन्हे बच्चों ने गायत्री मन्त्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की थीम “जंगल व प्रकृति” पर आधरित थी, जिसके चलते बच्चो की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चो ने अभिभावकों के साथ पंच तत्व पर आधारित रेम्पवॉक व नृत्य कर उपस्थित सभी को पंच महाभूतों की महत्ता व उनकी विराट उपस्थिति की अनुभूति कराई।

किडजी वार्षिकोत्सव ‘जंगल सफारी’

इस मौके पर किडजी की निदेशक सुरभि पंवार ने वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सभापति रंजनी डांगी द्वारा चयनित विद्यार्थियों, अध्यापिकाओं एवं रेम्पवॉक में चुने हुए अभिभावकों को मेडल्स व पारितोषित देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रंग भरने हेतु दिल्ली से आए नृत्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया। अंत में दिल्ली दुष्कर्म पीड़िता “दामिनी” को श्रधांजली देने के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News