उदयपुर से अपहृत बालक अहमदाबाद में मिला, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के यहा मजदूरी करने वाले एक युवक ने कल सुबह ठेकेदार के सात वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए गुजरात पुलिस की मदद से बालक को अहमदाबाद से छुड़ाया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के यहा मजदूरी करने वाले एक युवक ने कल सुबह ठेकेदार के सात वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए गुजरात पुलिस की मदद से बालक को अहमदाबाद से छुड़ाया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के हवाले से मिली सुचना के अनुसार कल दोपहर 3 बजे पाहाडा निवासी रणजीत सिंह ने अपने सात वर्षीय पुत्र अमन सिंह के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रणजीत ने पुलिस को बताया कि बच्चे के स्कूल से घर नही लोटने पर परिजनों ने स्कूल में पता लगाया तब जानकारी मिली कि वह स्कूल आया ही नही था।
पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो युवक बृजेश और सुरेश यादव जो रणजीत सिंह के यहां काम करते थे को हिरासत में लिया व पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चे को उन्ही के साथ काम करने वाला जोनपुर निवासी, सोनू सिंह लेकर अपने रिश्तेदार के पास अहमदाबाद गया हैं।
पुलिस ने बृजेश से सोनू को कॉल करवाकर उसकी लोकेशन को ट्रेस किया और अहमदाबाद पुलिस की मदद से रात 8 बजे आरोपी सोनू को बच्चे सहित उसके रिश्तेदार के यहा से पकड़ लिया।
रणजीत द्वारा मजदूरी का पैसा नही देना हो सकता हैं, अपहरण का कारण
प्रारम्भिक पूछताछ में बृजेश और सुरेश ने पुलिस को बताया कि सोनू सिंह, रणजीत के यहा काम करता था । रणजीत ने सोनू की लम्बे समय से मजदूरी के 45 हजार रुपए देने से आनाकानी कर रहा था।
सोनू द्वारा कोई भी फिरोती मांगने की धमकी नही आने से पुलिस भी अपहरण का कारण मजदूरी का पैसा नही देना ही मान रही हैं।
प्रताप नगर पुलिस दल और बच्चे का पिता कल रात को ही आरोपी व बच्चे को लेने अहमदाबाद के निकल चुके थे, पुलिस आज शाम तक दोनों को उदयपुर लेकर आ जाएँगी।
