अपहरण के अभियुक्त गिरफ्तार कर अपह्रत व्यक्ति को छुड़ाया

उदयपुर 13 मार्च 2019, उदयपुर के भीण्डर थाना पुलिस ने परसो 11 मार्च को पैसो की आपसी लेनदेन और भूमि विवाद के चलते मानपुरियो का गुडा लसाडिया निवासी एक व्यक्ति का अपहरण काण्ड कर लिया गया था। भीण्डर थाना पुलिस ने अपहरण के आरोपी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपह्रत व्यक्ति को छुड़ा लिया है।

 | 

दो दिन पहले भीण्डर थाना में मानपुरियो का गुडा लसाडिया निवासी भीमराज डांगी पिता भैरा डांगी ने अपने बेटे शंकर डांगी का अज्ञात व्यक्तियो द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भीण्डर पुलिस ने मामले की खोजबीन कर पता लगाया की शंकर के छोटे भाई सुरेश की मावली निवासी रूपसिंह से रूपये पैसो की लेनदेन और भूमि विवाद चल रह है। जिस पर रूपसिंह ने अपने साथियो के साथ मिलकर शंकर का अपहरण कर लिया।

भीण्डर पुलिस थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया की मुखबिर के ज़रिये और मावली पुलिस थाना की सहायता से रूपसिंह राजपूत की गतिविधियों पर नज़र रख कर उसके रिहायशी मकान पर दबिश दी तो मौके पर चार पांच आदमी चारपाई पर बैठे थे। जबकि एक व्यक्ति नीचे ज़मीन पर बैठे व्यक्ति की पहचान लालूराम ने अपने भाई शंकर डांगी के रूप में की। पुलिस ने रूपसिंह के साथ उसके साथियो को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मौके से गिरफ्त में आये व्यक्तियों की पहचान मावली निवासी रूपसिंह पिता भूरसिंह राजपूत, महेंद्र सिंह पिता भंवर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह पिता हरिसिंह झाला, पप्पू सिंह पिता भूरसिंह राजपूत व गोविन्द सिंह पिता भूरसिंह राजपूत के रूप में की गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News