बांसवाड़ा के दानपुर में अपहरण और सामूहिक बलात्कार
बांसवाड़ा 24 दिसंबर 2025। ज़िले के दानपुर थाना क्षेत्र से अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रही एक महिला का कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया का मामला सामने आया हैं। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रही थी।
पुलिस के अनुसार गांव पंचायत क्षेत्र के पास करीब 8 से 10 बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। आरोपियों ने पहले महिला के रिश्तेदार के साथ मारपीट की, उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भगा दिया। इसके बाद महिला का अपहरण कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता एक युवक के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता, जिसकी शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं, को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने उसके शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि की है, जबकि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है।
दानपुर थाना पुलिस ने मामले में अब तक चार संदिग्धों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की जांच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच डिप्टी एसपी गोपीचंद मीणा द्वारा किया जा रहा हैं।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #BanswaraNews #GangRapeBanswara #BanswaraRapeCase #DanpurGarngRape #CrimeAgainstWoman #BanswaraCrime #BanswaraPolice
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
