गारियावास में रुकवाया बालविवाह
बाल एवं महिला विकास समिति ने आज गारियावास में एक बालिका का बालविवाह रुकवाया तथा बालिका के पिता को शादी नहीं करने के निर्देश दिए।

बाल एवं महिला विकास समिति ने आज गारियावास में एक बालिका का बालविवाह रुकवाया तथा बालिका के पिता को शादी नहीं करने के निर्देश दिए।
जानकारी अनुसार 18, गारियावास निवासी किशनलाल गायरी ने अपने पुत्र कि शादी के भोज में अपनी 16 वर्षीय पुत्री का विवाह करने जा रहा था तथा बारात सुन्दरवास से आने वाली थी। इसकी सुचना मिलते ही उदयपुर के सी.डी.पी.ओ राजीव सिंह, काउंसलर चन्द्र प्रभा शर्मा, आसरा विकास के भोजराज सिंह तथा हिरन मगरी ए.एस.आई भगवान दास ने विवाह स्थल पर पहुँच कर बालिका के पिता को फटकार लगाई।

राजीव सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किशनलाल को पहले समझाया गया और फिर उससे लिखित में लिया गया की उसने अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह करने की कोशिश की जो की एक गलती है एंव वो ये गलती दुबारा नहीं करेगा”।
