योग समिति की प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर की किरण सीनियर वाईस प्रेसीडेंट नियुक्त

प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया

 | 
kiran soni

उदयपुर। योग समिति ने प्रदेश के योग शिक्षकों की कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में उदयपुर की किरण सोनी को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है।

योग समिति की चेयरमैन शविका अरोड़ा ने बताया कि सक्रिय योग शिक्षकों का चयन करते हुए बीकानेर से योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व उदयपुर से किरण सोनी को आईवाईटीए के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट के पद पर नियुक्त किया है। 

राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के सीनियर पदाधिकारी योग गुरु मनोज सैनी, राकेश तुनवाल, हेमंत कुमार आर्य, रोहित शेरावत, प्रेम प्रकाश सैनी, ममता रानी तथा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से योग शिक्षक प्रफुल्ल व्यास, रूपेन्द्र गुजराल, मोना, कोमल, पूनम, अविनाश पवार, ललित कुमार त्रिवेदी, निधि माहेश्वरी, रजनी चोपड़ा, भवानी शंकर शर्मा, मयंक जोशी इत्यादि सभी योग शिक्षकों का चयन प्रदेशाध्यक्ष यादव व चेयरमैन अरोड़ा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन पथिक, राष्ट्रीय महासचिव अजय वक्तारिया द्वारा नियुक्ति प्रदान कर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News