किरण बाला को नेपाल में हिंदी गौरव सम्मान

पुस्तक "किरण हूं मैं" का लोकार्पण

 | 
kiran bala

उदयपुर 28 फरवरी 2025 । हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेवाड़ की 'किरण' के नाम से ख्याति प्राप्त किरण बाला जीनगर की "किरण हूं मैं" का काठमांडू नेपाल में 19 फरवरी को आयोजित हुए 24वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में लोकार्पण हुआ। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव थे। आयोजन के समन्वयक जयप्रकाश मानस एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ सविता मोहन थे।

किरण ने बताया कि इसी सम्मेलन में उन्हे डॉ खगेंद्र ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। नेपाल में किरण ने हाशिए के लोग और उनका साहित्य पर पत्र वाचन किया साथ ही काव्य पाठ भी किया। बता दें कि किरण बाला सृजनगाथा संस्था के सानिध्य में हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी सम्मेलन में भाग ले चुकी है जिसमें मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, रूस, एथेंस, ग्रीस, भूटान, कोलंबो, श्रीलंका, असम एवं राजस्थान मुख्य है। सृजन सम्मान बहुआयामी साहित्यिक संस्था, रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अकादमिक प्रमुख के रूप में सक्रिय है।

2016 में इनके अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन की राजस्थान संयोजक रहते हुए राजस्थान के विभिन्न जिलों में 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन हुआ। वर्तमान में वह शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए जनजाति क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा जगत में किरण बाला की पहचान एक जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में होती है। हिन्दी एवं राजस्थानी में अपनी लेखकीय क्षमताओं से इन्होंने ये मुकाम प्राप्त किया है। युगधारा साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच की अध्यक्ष है। कई मंचों पर साहित्यिक गतिविधियों में व्यस्त रहती हैं। इनकी 4 पुस्तकें प्रकाशित हैं। संपादन कार्य भी करती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News