किरण बाला जीनगर को मॉस्को में आन्ना आख़्मत्वा सम्मान
सृजनगाथा डॉट कॉम, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा 1 से 8 जून 2018 तक रूस के प्रमुख शहर मॉस्को व सेंट पिट्सबर्ग में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उदयपुर की साहित्यकार किरण बाला जीनगर ने मेवाड़ का प्रतिनिधित्व किया। रूस की धरा पर जहाँ किरण ने काव्यपाठ किया वहीं विभिन्न साहित्यिक सत्रों का संचालन व संयोजन भी किया। 2 जून को मॉस्को में उन्हे नोबल पुरस्कार प्राप्त रूसी लेखिका आन्ना अख़्मातवा सम्मान से नवाज़ा गया।
सृजनगाथा डॉट कॉम, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा 1 से 8 जून 2018 तक रूस के प्रमुख शहर मॉस्को व सेंट पिट्सबर्ग में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उदयपुर की साहित्यकार किरण बाला जीनगर ने मेवाड़ का प्रतिनिधित्व किया।
रूस की धरा पर जहाँ किरण ने काव्यपाठ किया वहीं विभिन्न साहित्यिक सत्रों का संचालन व संयोजन भी किया। 2 जून को मॉस्को में उन्हे नोबल पुरस्कार प्राप्त रूसी लेखिका आन्ना अख़्मातवा सम्मान से नवाज़ा गया। वे कल 9.06.18 को रूस की यात्रा से दिल्ली पहुँचीं जहाँ परिवारजनों एवं मित्रों ने उनका स्वागत किया।
लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में शिरकत करने वाली किरण बाला राजस्थान की एकमात्र साहित्यकार हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन की राजस्थान राज्य संयोजक एवं युगधारा संस्था उदयपुर की महासचिव किरण बाला के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों में जाने से साहित्य के क्षेत्र में मेवाड़ की एक अलग ही पहचान बनी है।
