हेल्थ समिट में उदयपुर पहुंची किरण बेदी और ज़ीनत अमान


हेल्थ समिट में उदयपुर पहुंची किरण बेदी और ज़ीनत अमान

समाज के विकास में महिलाओं और पुरूषों दोनों की समान भागीदारी हो एवं महिलाएं अपनी क्षमताओं का सवंर्धन कर एक समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 
हेल्थ समिट में उदयपुर पहुंची किरण बेदी और ज़ीनत अमान

zeenat-amaan

समाज के विकास में महिलाओं और पुरूषों दोनों की समान भागीदारी हो एवं महिलाएं अपनी क्षमताओं का सवंर्धन कर एक समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

आपी द्वारा आयोजित ग्लोबल हैल्थ सम्मिट के दूसरे दिन के प्रातः सत्र में आयोजित वुमेन फोरम में पुडुचेरी की ले. गर्वनर श्रीमती किरण बेदी एवं राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं ने यह विचार व्यक्त किये। श्रीमती किरण बेदी ने कहा कि महिला और पुरूष दोनों में जेंडर समानता होनी चाहिए। पुरूष अगर मसल्स है तो महिला हार्ट है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण में दोनों की सहभागिता आवश्यक है।

हेल्थ समिट में उदयपुर पहुंची किरण बेदी और ज़ीनत अमान

kiran-bedi

सुरक्षित मातृत्व पर विशेष ध्यान प्रदेश की प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रदान करायी जा रही सेवाओं की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही सामाजिक व आर्थिक विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती अमृता फड़नवीस ने कहा कि बचपन में ही भाई-बहिनों में समानता का भाव महिलाओं के समग्र विकास के उपयोगी भूमिका निभाता है। कोटा की पूर्व मेयर डॉ. रत्ना जैन, आपी की चेयर बोर्ड ऑफ ट्रस्ट डॉ. मधु अग्रवाल, फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान, ब्रह्रकुमारी डॉ. चक्रधारी, श्रीमती प्रीति मल्होत्रा, डॉ. जयश्री मेहता, संगीता कुमारी एवं डॉ. शबनम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags